शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

कलम का सच्चा सिपाही/चौथी दुनिया



आलोक तोमर के निधन की ख़बर समूचे मीडिया जगत में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. एक पत्रकार साथी ने जैसे ही मुझे बताया कि कलम के सिपाही आलोक तोमर सदा के लिए सो गए तो मुझे सहसा विश्वास ही नहीं हुआ. तोमर ने हमेशा जनता की आवाज़ बनने के लिए कलम चलाई. मानवता के प्रबल पक्षधर तोमर ने जिस तरह सिख दंगा पीड़ितों का दर्द जनता तक पूरे साहस के साथ पहुंचाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. लोगों ने इस सच्चाई को बहुत क़रीब से महसूस किया कि कलम के सिपाही अगर सो गए तो वतन के सिपाही वतन बेच देंगे. हिमालय के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें हिम भूमि की ओर इतना खींचा कि रामगढ़ में एक टुकड़ा ज़मीन ख़रीद कर वह हिमपुत्र भी बन गए. सोनभद्र प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी ने तोमर के व्यक्तित्व की चर्चा करते उन्हें एक महान कलमकार बताया. मिर्ज़ापुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण जायसवाल ने कहा कि तोमर जी के लेख अक्सर जनादेश सहित विभिन्न पोर्टलों पर पढ़ने को मिल जाते थे, जिन्हें पढ़कर प्रेरणा मिलती थी. अरुण को तो विश्वास नहीं हो रहा था कि आलोक तोमर अब हमारे बीच नहीं हैं. इस पर हमने दिल्ली में रहने वाले पत्रकार साथी विजय शुक्ला से फोन पर बात की. शुक्ला ने रुंधे कंठ से बीमारी से लेकर उनके सदा के लिए सो जाने तक की सूचना दे डाली. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक शोक सभा हुई. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद आर के शर्मा ने आलोक जी को सच्चा कलमकार बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. प्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार एवं भट्ट सत्ता के संपादक प्रभाकर भट्ट ने कहा कि आलोक जी नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत थे. उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने आलोक तोमर को राष्ट्रीय पहचान वाला सच्चा कलमकार बताया. इसी सन्दर्भ में मुंबई से nfpma की संवाददाता के अनुसार स्थानीय ओशिवारा स्थित 'लिटरेरी फोरम'  की ए क बैठक में अलोक तोमर की अकस्मात् मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली से पधारे प्रतिष्ठित हिंदी के पत्रकार,कथाकार डॉ रंजन जैदी ने अलोक तोमर से जुडी अनेक यादों का ज़िक्र किया और अपने एक शेर से उपस्थितजनों को भाव-विव्हल कर दिया.  उन्होंने कहा कि     वो जिनके पांव में रफ़्तार की पाज़ेब होती है, बहुत ज़ख्मों को सहते हैं, सफ़र भी छोड़ देते हैं.-रंजन जैदी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Add comment------------------------

यदि आप samagravicharmunch.com को कोई सूचना या जानकारी देना चाहते हैं तो अपनी जानकारी neenag56@gmail.com पर भेजें. संपादक से आप neenag56@gmail.com के जरिये संपर्क कर सकते हैं.
कृपया कमेंट करने में मर्यादित भाषा का प्रयोग करे. लेख में छपे टिप्पणियों के प्रति samagravicharmunch के एडिटर / पब्लिशर की कोई वैधानिक ज़िम्मेदारी नहीं है.
samagravicharmunch की किसी रिपोर्ट से आपको शिकायत है तो आप अपनी शिकायत neenag56@gmail.com पर भेज सकते हैं. आपकी ईमेल या लिखित शिकायतों पर कार्रवाई की जायेगी.. आप हमसे 0-9350168223 के जरिये भी संपर्क कर सकते हैं.
Name (required)----------------
E-mail (required)--------------
Website------------------------
Title--------------------------
-----------------------------------------------------------
50000 symbols left
Notify me of follow-up comments
Send----------------------------